सोमवार, 15 फ़रवरी 2016

Haryana ka sher salman khan in shirtles

NEW LOOK: शर्टलेस में हरियाणा का शेर सलमान खान



सलमान खान अब कॅरियर के ऐसे मुकाम पर हैं, जहां जरा-सी लापरवाही उनके लिए भारी पड़ सकती है। इन दिनों वो अपनी आगामी फिल्म सल्तान को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके हर सीन पर वो जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। सूत्रों की मानें, तो सीन ओके होने के बाद भी यदि उन्हें लगता है कि सीन को और बेहतर बना सकते हैं, तो रीशूट करने से भी नहीं चूक रहे हैं। दरअसल बजरंगी भाईजान के बाद उनके अभिनय का कद और बढ़ गया है और इसका असर उनके ऊपर बखूबी देखा जा सकता है।



शर्टलेस सुल्तान

इसमें कोई दोरय नहीं कि फिल्म रेसलिंग पर आधारित है, तो सलमान इसमें ज्यादातर शर्टलेस ही नजर आएंगे। हाल ही टे्रनिंग के दौरान की कुछ शर्टलेस तस्वीरें वायरल हुई हैं, जो चर्चा हैं। इन तस्वीरों से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सुल्तान में सलमान बेहद हॉट अंदाज में नजर आएंगे। सल्लू के फैन्स अचंभित होंगे कि 50 साल की उम्र में कोई इतना हॉट और सेक्सी कैसे दिख सकता है।

शटज़्लेस बॉडी और पैनी नजरों वाली सलमान की यह तस्वीर वाकई फैन्स के दिलों की धड़कनें बढ़ा रही है। खुद डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने सलमान के ट्रेनिंग सेशन से यह किलर लुक ट्वीट किया।




क्या यह किलर लुक रेस्लिंग रिंग में अनुष्का शर्मा के चैलेंज का जवाब है? यह तो फिल्म रिलीज होने पर ही पता चलेगा। फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनुष्का भी एक रेसलर के रोल में दिखेंगी, जिनका सलमान के साथ फेस-ऑफ मुकाबला होगा। गोयाकि फिल्म के ऑफिशियल first look में अनुष्का और सलमान को हरियाणा की शान और हरियाणा का शेर बताते हुए इंट्रोड्यूस किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें