शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2016

Salman khan will host bigg boss session-10

बिग बॉस के 10 संस्करण के होस्ट बने सलमान खान


टीवी के मशहूर रियलिटी शो के रूप में अपनी पहचान बना चुके बिग बॉस के दशवें संस्करण के लिए होस्ट के नाम का ऐलान हो गया है। खबर है कि इस साल के अंत में होने वाले इस शो को बॉलीवुड स्टार सलमान खान ही होस्ट करेंगे।


आपको बता दें कि सलमान खान इस रियलिटी को पिछले कई साल से होस्ट करते आ रहे है। अब तो इनके बिना ये शो अधूरा सा लगता है। लेकिन इस बार होने वाले बिग बॉस में कुछ नया नजर आने वाला है।


बिग बॉस के घर में इस बार सिर्फ सेलेब्रिटीज ही नहीं बल्कि आप भी दिख सकते हैं। क्योंकि इस बार आम लोग भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए आपको आपनी एंट्रीज चैनल को भेजनी होंगी।


जब आम लोग और सेलिब्रिटिज़ के साथ 90 दिनों के लिए बिग बॉस के घर में बंद होंगे तब आएगा शो का असली मजा। उस पर सोने में सुहागा तब होगा जब सलमान खान इसे होस्ट करेंगे। बिग बॉस 9 के विनर प्रिंस नरूला बने थे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें