गुरुवार, 11 फ़रवरी 2016

Salman khan promoting sonam kapoors neerja


जब सलमान ने सोनम से कहा, जो डर गया समझो मर गया


बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो अपलोड किया है। सलमान ने यह वीडियो सोनम कपूर की फिल्म नीरजा का प्रमोशन के लिए शेयर किया है। 



वीडियो में सलमान अपने पापा सलीम खान का लिखा फिल्म शोले का फेमस डायलॉग बोलते नजर आ रहे है। वीडियों में सलीम खान अपने बेटे को डर को सीख दे रहे है।
  

दूसरी ओर अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। आपको बता दें कि सोनम कपूर की फिल्म इस माह की 19 तारीख को सिनेेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सोनम कपूर नीरजा को किरदार निभा रही है। इस फिल्म को लोगों का बेसब्री से इंतजार है।

बता दें, कि नीरजा कराची में 1986 में आतंकवादियों द्वारा हाइजैक अमेरिकी पैन एम 73 फ्लाइट की अटेंडेंट थीं। 23 साल की नीरजा ने अपनी बहादुरी दिखाकर 359 जिंदगियां बचाई थी। हालांकि, इस दौरान आतंकवादियों ने भनोट की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राम माधवानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शबाना आजमी नीरजा की मां का किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म 19 फरवरी को रिलीज होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें